कोरबा: जिला कांग्रेस मुख्यालय में 07 सितम्बर को ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के पहली वर्षगांठ आयोजन…

        कोरबा (BCC NEWS 24): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस मुख्यालय में 07 सितम्बर 2023 दिन गुरूवार को ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के पहली वर्षगांठ आयोजन किया गया है। इसके लिए जिला स्तर पर दिनांक 07 सितम्बर को जिला कांग्रेस कार्यालय टी.पी. नगर कोरबा में प्रातः 11 बजे आयोजन किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षद्वय श्रीमती सपना चौहान व सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने बताया कि राहुल गांधी ने ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ 07 सितम्बर 2022 को शुभारंभ किया था जो हमारे देश के किसी भी राजनेता द्वारा की गई अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा है।

        जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षद्वय श्रीमती सपना चौहान व सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने उक्त जानकारी देते हुए सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन/ प्रकोष्ठ/ विभाग के जिला/ब्लॉक पदाधिकारियों, सोशल मिडिया के प्रशिक्षित सदस्यो, नगरीय-निकाय /त्रि-स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, निगम मंडल बार्ड, आयोग, मंडी समिति में नियुक्त पदाधिकारियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन/कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस परिवार कोरबा के समस्त पदाधिकारियों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है।



                Hot this week

                रायपुर : अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त

                मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अवैध खनिज...

                Related Articles

                Popular Categories