Friday, February 27, 2026

              KORBA: सावन मास के पावन अवसर पर कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल शिव मंदिर निगम कालोनी निहारिका में करायेंगे रूद्राभिषेक…

              कोरबा (BCC NEWS 24): सावन माह के प्रत्येक सोमवार की भॉति इस सोमवार दिनांक  28.08.2023 को प्रातः 09 बजे कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल द्वारा शिव मंदिर निगम कालोनी निहारिका में रूद्राभिषेक करायेंगे। उक्त जानकारी देते हुए जयसिंह अग्रवाल के निज सचिव सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस पावन अवसर पर क्षेत्र के शिव मंदिरों में प्रसाद का वितरण कराया जावेगा। जिसमें निगम कालोनी शिव मंदिर में रूद्राभिषेक व प्रसाद वितरण, आदर्श नगर पोड़ीबहार वार्ड क्र. 29, शिवाजी नगर वार्ड क्र. 22 डांडिया मैदान का मंदिर, पथर्रीपारा वार्ड क्र. 17 मंदिर, शारदा विहार वार्ड क्र. 12 मंदिर, महाराणा प्रताप नगर वार्ड क्र. 24 मंदिर, डंगनिया खार वार्ड क्र. 56 मंदिर, सर्वमंगला नगर वार्ड क्र. 54 सर्वमंगला मंदिर में प्रसाद वितरण, डीडीएम स्कूल रोड वार्ड क्र. 02 श्रीराम दरबार मंदिर में प्रसाद वितरण, भिलाईखुर्द वार्ड क्र. 09 मंदिर, बरबसपुर वार्ड क्र. 09 मंदिर, कर्रानाला वार्ड क्र. 09 मंदिर, रापाखर्रा वार्ड क्र. 09 मंदिर, ढेलवाडीह वार्ड क्र. 09 दुर्गा मंदिर एवं चन्द्रनगर मंदिर में प्रसाद वितरण होगा। क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुजनों को भगवान भोलेनाथ के पूजा अर्चना एवं प्रसाद ग्रहण करने के लिए आग्रह किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएँ से मुक्ति, जीवन हुआ आसान

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories