
कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम के प्रथम कोरबा आगमन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री श्री मरकाम के कोरबा आगमन पर पहले मां सर्वमंगला मंदिर में पूजा अर्चना की उसके पश्चात सतरंेगा के लिए रवाना हुए।

दूसरे दिन सुबह कोरबा के कांग्रेसी सतरेंगा पहुंचकर वहां पर उनका स्वागत किया एवं मंत्री बनाए जाने की बधाइयां दी साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री पीयूष कोसले के जन्मदिन पर केक काटा गया एवं सभी कांग्रेसियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा के अध्यक्ष संतोष राठौर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद, अधिवक्ता संजय शाह, मयंक पांडे, अमर जायसवाल, आनंद पालीवाल, महेंद्र थवाईत, चन्द्र कुमार निर्णेजक, गिरधारी बरेठ एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।





