Thursday, February 26, 2026

              KORBA : स्वच्छता महाअभियान के दूसरे दिन आज वार्ड क्र. 23 एवं 27 में चलाई गई मेगा स्वच्छता ड्राईव

              आयुक्त आशुतोष पाण्डेय पहुंचे महाअभियान में वार्डो में पैदल भ्रमण कर सफाई कार्यो का किया निरीक्षण, गली मोहल्ले की सम्पूर्ण स्वच्छता के दिये निर्देश

              कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड एवं बस्तियों की सम्पूर्ण रूप से सफाई किये जाने के मद्देनजर निगम क्षेत्र में स्वच्छता का महाअभियान के दूसरे दिन आज वार्ड क्र. 23 बुधवारी क्र. 01 एवं वार्ड क्र. 27 महाराणाप्रताप नगर में मेगा स्वच्छता ड्राईव चलाई गई। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय इन वार्डो में पहुंचे तथा गली-गली, बस्ती-बस्ती पैदल भ्रमण कर वृहद पैमाने पर किये जा रहे साफ-सफाई कार्यो का सघन निरीक्षण किया। उन्होने बस्ती की गलियों, नालियों आदि की सम्पूर्ण सफाई किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये, साथ ही वहॉं के रहवासियों से अपील की कि वे सड़क, नाली आदि में कचरा न डालें, घर से निकले कचरे को स्वच्छता दीदियों के रिक्शें में ही दें। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा स्वच्छता का महा अभियान संचालित किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रमानुसार वार्ड व बस्तियों में मेगा स्वच्छता ड्राईव संचालित की गई। द्वितीय दिन वार्ड क्र. 23 बुधवारी क्र. 01 एवं वार्ड क्र. 27 महाराणाप्रताप नगर के अंतर्गत आने वाली विभिन्न बस्तियों, मोहल्लों, मुख्य व संपर्क सड़कों, नालियों में मेगा स्वच्छता ड्राईव संचालित कर नाले एवं नालियों के ऊपर से स्लेब हटाकर उनकी सतह से सफाई, सड़क के किनारे जमी हुई धूल, मिट्टी, बर्म, झाड़ियों की सफाई, कचरे का त्वरित उठाव व परिवहन, कीटनाशक दवाओं, ब्लीचिंग पाउण्डर का छिड़काव आदि के कार्य व्यापक पैमाने पर किये गये। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने उक्त दोनों वार्डो की विभिन्न बस्तियों व मोहल्लों में पैदल भ्रमण करते साफ-सफाई कार्यो का निरीक्षण किया तथा मेगा स्वच्छता ड्राईव के सफल संचालन एवं अभियान के बेहतर परिणाम प्राप्त करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिये।

              गलियों में भ्रमण, आमजन से संवाद

              आयुक्त श्री पाण्डेय ने भ्रमण के दौरान विभिन्न आवासीय क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर वहॉं के रहवासियों से डोर-टू-डोर संपर्क किया, उनसे निगम द्वारा नियमित रूप से कराये जा रहे डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण व निगम के साफ-सफाई कार्यो की सघन रूप से जानकारी ली। सड़क, नाली, स्ट्रीट लाईट, पेयजल आदि से जुड़ी व्यवस्थाओं पर उनसे चर्चा की, उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा तत्काल निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस दौरान उन्होने लोगों से पूछा कि उनकी गली व घर में कचरा लेने के लिये रिक्शा प्रतिदिन आता है या नहीं, उनके घरों में डस्टबिन है या नहीं तथा वार्ड, बस्तियों में नियमित सफाई के कार्य होते हैं या नहीं, जिनका सकारात्मक जवाब बस्तीवासियों द्वारा दिया गया।

              शहर की स्वच्छता में दें सहयोग

              भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री पाण्डेय ने उक्त वार्ड के रहवासियों के साथ ही समस्त आमजनों से अपील करते हुये कहा कि वे शहर की स्वच्छता में व निगम के स्वच्छता महाअभियान में अपनी सहभागिता व सहयोग दें। उन्होने कहा कि सड़क, नाली व सार्वजनिक स्थान पर कचरा न डालें, गीले व सूखे कचरे को पृथक-पृथक डस्टबिन में संग्रहित करें, प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री, कैरीबैग, डिस्पोजल का उपयोग न करें। आयुक्त श्री पाण्डेय ने निगम क्षेत्र के नागरिकों का आव्हान करते हुये कहा कि हम सब संकल्प लें कि हम न तो गंदगी करेंगे और न ही किसी को करने देंगे, कोरबा शहर को सुंदर शहर बनाने, इसे साफ-सुथरा रखने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

              27 फरवरी को इन वार्डो में अभियान

              स्वच्छता महा अभियान के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 फरवरी को वार्ड क्र. 39 रिसदा व वार्ड क्र. 49 हसदेव क्रमांक 02 के विभिन्न बस्तियों, कालोनियों, मुख्य व संपर्क सड़कों आदि में विशेष मेगा स्वच्छता ड्राईव संचालित की जाएगी तथा वृहद साफ-सफाई के कार्य किये जाएंगे।


                              Hot this week

                              KORBA : प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की भूमिका, उत्तरदायित्व सहित प्रशिक्षण प्रबंधन की दी गई जानकारी

                              जनगणना 2027- राष्ट्रीय प्रशिक्षक ने चार्ज अधिकारियों को दिया...

                              KORBA : कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को खाते में दी जाएगी राशि

                              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी कृषक...

                              Related Articles

                              Popular Categories