कोरबा : शादी के दूसरे दिन दूल्हे पर लगा रेप का आरोप, युवती बोली- प्यार के जाल में फंसाया; फिर प्रेमी ने कर ली किसी और से शादी

        कोरबा: जिले में शादी के दूसरे दिन एक अन्य युवती ने दूल्हे शिवम पटेल (24) पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके बाद पंडरीपानी के रहने वाले दूल्हे शिवम पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

        पीड़ित युवती ने शिवम पटेल पर आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ पहले अफेयर चलाया। फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। अब अचानक उसे पता चला है कि शिवम ने शादी कर ली है। जिसके बाद वो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए पहुंची है।

        आरोपी शिवम पटेल गिरफ्तार

        शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिवम पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर पीड़िता ने कहा कि शिवम पटेल ने उसके साथ गलत किया है, उसे उसकी सजा मिलनी चाहिए।



                Hot this week

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                रायपुर : बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                लखना, बेमता और बलौदीखुर्द का दौरा कर जताया संबलहर...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता श्रमदान

                विश्व पर्यटन दिवस पर कर्मघोगेश्वर, अमृतधारा, सीतामढी, चांगदेवी सहित...

                Related Articles

                Popular Categories