KORBA : ’’एक पेड़ मॉ के नाम’’ : एम. पी. नगर से रविशंकर नगर मार्ग पर किया गया वृक्षारोपण

        कोरबा (BCC NEWS 24): ’’ एक पेड़ मॉं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत आज कोरबा के एम.पी.नगर  से रविशंकर नगर मार्ग पर वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता देते हुये पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प को गति दी। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प के साथ विगत 18 जुलाई से ’’ एक पेड़ मॉं के नाम ’’ अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण का कार्य संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज कोरबा के एम.पी.नगर से रविशंकर नगर मार्ग पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पार्षद अब्दुल रहमान, उपायुक्त नीरज कौशिक, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, पूर्व पार्षद मनहरण चौहान, सुलतान, नंदलाल साहू, हेमंत श्रीवास, राहुल देव श्रीवास, राजेश श्रीवास, संतोष यादव, मनमोहन, फिरतु, गोपी, अमर सिंह सहित अन्य नागरिकगणों ने पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण के संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories