KORBA: पाली महोत्सव का हुआ शुभारंभ…

          कोरबा (BCC NEWS 24): दो दिवसीय पाली महोत्सव का शुभारंभ आज उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, सांसद सुश्री सरोज पांडेय सहित अन्य अतिथियों ने द्वीप जलाकर किया।

          इस अवसर पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि की बधाई लोगों को दी। इस अवसर पर विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल,पूर्व गृहमंत्री श्री ननकीराम कँवर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कँवर, जनपद अध्यक्ष श्री दुलेश्वरी सिदार,अध्यक्ष नगर पंचायत पाली श्री उमेश चंद्रा सहित कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

          पाली महोत्सव में पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे कवि,गायिका सोना महापात्रा एवं उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी। श्री थिरमन दास सहित अन्य कलाकारों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। 


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories