कोरबा: जुआ खेलते पकड़ा गया पटवारी… छापेमारी में 11 जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे, 20 हजार कैश और अन्य सामान जब्त

            KORBA: कोरबा पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देशन पर पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बाकी मोंगरा और साइबर सेल पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मार कार्रवाई की। पुलिस ने इस दौरान जुआ खेल रहे 11 लोगों को पकड़ा है, जिनके पास से मोबाइल, बाइक और ताश की पत्ती समेत 20,227 रुपए कैश बरामद किया है।

            पुलिस को सूचना मिली थी कि बाकी मोंगरा क्षेत्र में काफी लंबे समय से जुआ का चल रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गजरा बस्ती से लगे 2 किलोमीटर दूर खेत पर छापेमारी की। बाकी मोगरा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने रेड की कार्रवाई। छापेमारी हड़कंप मच गया।

            पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।

            पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।

            पुलिस पटवारी को जुआ खेलते पकड़ा

            पकड़े जुआरी अलग अलग इलाके हैं, जो इस इलाके में काफी लंबे समय से जुआ खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि जुआ में एक पटवारी भी था, जिसका नाम जितेंद्र कुमार बताया जा रहा है।

            जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

            जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

            पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा

            इसके अलावा राम लाल पटेल, जीतू कुमार, राजेश कुमार, विजय कुमार, सम्भू गौड़ा, सदन, ब्रिजेश सूर्यवंशी, हेमंत कुमार, दिलीप कुमार, विनय सिंह और सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

            पुलिस ने पटवारी की फोटो जारी नहीं किया

            बाकी मोगरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि कल देश श्याम सूचना मिली थी, जहां साइबर सेल टीम के साथ कार्रवाई करने पुलिस मौके पर पहुंची और 11 लोगों को पकड़ा गया है। जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस पर सवाल ये है कि पुलिस ने पटवारी की फोटो जारी नहीं किया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories