कोरबा: पीएम किसान सम्मान निधि से खेती-किसानी को मिला संबल, छोटे किसान वीर सिंह की राह हुई आसा

        कोरबा (BCC NEWS 24): खेती-किसानी में समय पर संसाधनों की उपलब्धता फसल की अच्छी पैदावार के लिए महत्वपूर्ण होती है। खेतों की जुताई से लेकर खाद, बीज और कीटनाशकों की व्यवस्था तक किसान को कई चरणों में धन की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे किसानों के लिए आर्थिक सहारा बनकर उनकी कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है। योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि से किसान आवश्यक कृषि कार्य समय पर कर पा रहे हैं और उधार पर निर्भरता कम करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

        कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम रेंगनिया निवासी छोटे किसान श्री वीर सिंह बिंझवार, पिता श्री शिव सिंह बिंझवार भी इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। योजना से जुड़ने से पहले खेती के विभिन्न कार्यों के लिए पैसों की व्यवस्था करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहता था। खेतों की जुताई, खाद-बीज की खरीदी और फसल की सुरक्षा के लिए कीटनाशकों सहित अन्य जरूरी कृषि सामग्री जुटाने के लिए कई बार उन्हें दूसरों से उधार लेना पड़ता था। इससे खेती के खर्चों का प्रबंधन कठिन हो जाता था।

        प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से सहायता मिलने के बाद उनकी इस परेशानी में कमी आई है। नियमित अंतराल पर खाते में प्राप्त होने वाली राशि से वे खेती-किसानी की आवश्यकताओं के लिए समय पर धन जुटा पाते हैं। खेतों की जुताई, बीज और उर्वरकों की खरीदी तथा फसल की देखभाल जैसे कार्यों में यह राशि उपयोगी साबित हो रही है। इससे कृषि कार्यों की तैयारी बेहतर ढंग से करने और खेती के खर्चों को व्यवस्थित करने में उन्हें सहूलियत मिली है।

        हितग्राही श्री वीर सिंह बिंझवार ने बताया कि छोटे किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना काफी लाभदायक है। पहले खेती के जरूरी कामों के लिए दूसरों से उधार लेना पड़ता था, जिससे आर्थिक परेशानी होती थी। अब योजना से समय-समय पर मिलने वाली राशि से खेतों की जुताई, खाद-बीज और अन्य जरूरी सामग्री की व्यवस्था करने में मदद मिलती है। खेती-किसानी के काम पहले की तुलना में आसान हुए हैं और कृषि संबंधी जरूरतों के लिए पैसों का इंतजाम करने में राहत मिली है। श्री बिंझवार ने किसानों के हित में योजना संचालित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की आर्थिक सहायता छोटे किसानों को खेती के कार्य निरंतर आगे बढ़ाने का भरोसा देती है।



                Hot this week

                रायपुर : चित्रकोट की खूबसूरती और बस्तर की लोक-संस्कृति ने मोहा देशभर से आए अधिकारियों का मन

                राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन के बाद अधिकारियों ने किया चित्रकोट...

                Related Articles

                Popular Categories