KORBA : पीएम स्वनिधि महोत्सव : महापौर एवं आयुक्त ने कोसाबाड़ी जोन में आयोजित स्वनिधि महोत्सव शिविर का किया निरीक्षण

              कोसाबाड़ी जोन कार्यालय में आज आयोजित हुआ पीएम स्वनिधि महोत्सव शिविर, 12 जून को भी कोसाबाड़ी जोन में ही लगेगा शिविर

              कोरबा (BCC NEWS 24): महापौर श्रीमती संजूदेवी राजूपत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने आज कोसाबाड़ी जोन कार्यालय में आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव शिविर का निरीक्षण किया, शिविर में पहुंचे हितग्राहियों से भेंटकर उनके ऋण प्रकरणों व जमा किये गये आवेदनांे पर चर्चा की। उन्होने अधिकारियों एवं बैंकर्स को निर्देशित करते हुये कहा कि पूर्व में लंबित सभी आवेदनों का निराकरण कराते हुये सभी पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करें तथा आज के शिविर में हितग्राहियों द्वारा जमा किये जा रहे आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित कराते हुये उन्हें योजना का लाभ दिलवायें। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, अजय गोंड़, चन्द्रकली जायसवाल, पंकज देवांगन, नोडल अधिकारी पवन वर्मा आदि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
              छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय नवा रायपुर अटलनगर से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत विभिन्न तिथियों में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, इसके तहत प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजनांतर्गत शहरी पथ विक्रेताओं एवं असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेशन डिजिटल सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा लाभों से जोड़ने तथा पथ विक्रेताओं के लिये सूक्ष्म ऋण पहुंच, सामाजिक कल्याण सुनिश्चित करने आदि से जुडे़ विविध कार्य किये जा रहे हैं।

              नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्रांतर्गत विगत 04 जून से शिविर आयोजन की कडी में विगत दिनों कोरबा एवं टीपी नगर जोन में महोत्सव शिविर लगायें गये। इसी कड़ी में आज निगम के कोसाबाड़ी जोन कार्यालय में शिविर आयोजित किया गया। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजूपत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने पीएम स्वनिधि महोत्सव शिविर का निरीक्षण किया, शिविर में पहुंचे हितग्राहियों से भेंट मुलाकात की, उनके ऋण प्रकरणों व जमा कराये गये आवेदनांे पर चर्चा की। महापौर श्रीमती राजपूत नेे अधिकारियों एवं बैंकर्स को निर्देशित करते हुये कहा कि पूर्व में लंबित सभी आवेदनों का निराकरण कराते हुये सभी पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करें तथा आज के शिविर में हितग्राहियों द्वारा जमा किये जा रहे आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित कराते हुये उन्हें योजना का लाभ दिलवायें। उन्होने कहा कि विगत दिनों कोरबा व टीपीनगर जोन में जो शिविर आयोजित हुये है, उन प्राप्त आवेदनों पर शीघ्रता से कार्यवाही करें। शिविर के दौरान वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, अजय गोंड़, चन्द्रकली जायसवाल, पंकज देवांगन, नोडल अधिकारी पवन वर्मा, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, सहायक नोडल अधिकारी तपन तिवारी, लीड बैंक मैनेजर कृष्ण भगत, एफ.एल.सी. बी.चन्द्रशेखर, सहायक राजस्व अधिकारी सुमित गुप्ता, दीपक यादव, मनोज राजपूत, अरविंद कुर्रे, आदि सहित विभिन्न बैंकर्स के  प्रतिनिधि, सामुदायिक संगठक व काफी संख्या में हितग्राहीगण उपस्थित थे।

              पीएम स्वनिधि योजना स्ट्रीट वेंडर्स के लिये बन रही वरदान

              प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वपूर्ण योजना पीएम स्वनिधि योजना स्ट्रीट वेंडर्स के लिये वरदान साबित हो रही है, यहॉं उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के निर्देश पर शहरी पथ विक्रेताओं विशेषकर रेहडी, ठेला, पटरी फुुटपाथ पर, समान रखकर बेचने वालों, फेरीवालों आदि को उनके व्यवसाय के लिये आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा द्वारा 01 जून 2020 को पी.एम. स्वनिधि योजना क्रियान्वित की गई, इस योजना के तहत पथ विक्रेताओं को 15 हजार रूपये का बिना गारंटी वाला कार्यशील पूंजी ऋण दिया जाता है, फिर बाद में 25 हजार रूपये एवं 50 हजार रूपये के ऋण 07 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी के साथ प्रदान किए जाते हैं। योजना के उद्देश्य पथ विक्रेताओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना एवं डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देना है।

              आगे इन तिथियों में लगेंगे जोनवार शिविर

              नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्र में आयोजित किये जा रहे पीएम स्वनिधि महोत्सव शिविर की अगली कड़ी में कोसाबाडी जोन में ही पुनः 12 जून को, पं.रविशंकर शुक्ल नगर जोन में 15 व 16 जून को, बालको जोन में 18 व 19 जून को, दर्री जोन में 22 व 23 जून को तथा सर्वमंगला नगर जोन को 25 व 26 जून को स्वनिधि महोत्सव शिविर के आयोजन कियेे जायंेगे। प्रत्येक शिविर सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक निर्धारित तिथियों में आयोजित होंगे।  


                              Hot this week

                              KORBA : किसान हितैषी नीतियों का धरातल पर दिख रहा प्रभाव

                              सहकारी समिति से मिली सुविधा, किसान शैलेंद्र प्रसाद साहू...

                              KORBA : विदेश (ईजराईल) में रोजगार के अवसर

                              कोरबा (BCC NEWS 24): नेशनल स्कील डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएसडीसी)...

                              KORBA : सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी पद पर संविदा नियुक्ति हेतु 25 जून तक आवेदन आमंत्रित

                              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला कोरबा अंतर्गत विभागीय  पशु  चिकित्सा संस्थाओं...

                              Related Articles

                              Popular Categories