रायपुर : वर्षा ऋतु और संभावित बाढ़ से निपटने नगर निगम ने बनाया कंट्रोल रूम

              24 घंटे निगरानी के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी, नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

              रायपुर (BCC NEWS 24): आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए बिलासपुर नगर निगम ने जलभराव, जल निकासी एवं संभावित बाढ़ जैसी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगम आयुक्त के निर्देश पर विकास भवन में बाढ़ नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है, जो वर्षा काल के दौरान चौबीसों घंटे कार्य करेगा बिलासपुर नगर निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं आपातकालीन परिस्थितियों में समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने कंट्रोल रूम का संचालन किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अलग-अलग पालियों में ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी समय प्राप्त होने वाली सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

              बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन कार्यों के लिए अपर आयुक्त श्री खजांची कुम्हार और मुख्य अभियंता श्री राज कुमार मिश्रा को संयुक्त रूप से नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं अधीक्षण अभियंता श्री एस.पी. साहू को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष का हेल्पलाइन नंबर 07752-471224 जारी किया है। शहर के किसी भी क्षेत्र में जलभराव, नाली अवरोध, जल निकासी में समस्या अथवा अन्य वर्षाकालीन कठिनाइयों की सूचना इस नंबर पर दी जा सकेगी। निगम आयुक्त ने बताया कि मानसून के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मैदानी अमले को भी सक्रिय किया गया है। निगम की यह पहल वर्षा के दौरान नागरिकों को राहत प्रदान करने तथा शहरी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखेगी।  निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल निकासी मार्गों में कचरा न डालें तथा किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।


                              Hot this week

                              रायपुर : राज्य के सिंचाई जलाशयों में 52 फीसद से अधिक पानी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट...

                              रायपुर : जशपुर के नीमगांव में जल संरक्षण की अनूठी मिसाल

                              कंटूर ट्रेंच, सोक पिट और डबरी जैसी संरचनाओं से...

                              रायपुर : ग्रामीणों तक पहुंची शासन की सेवाएं, किसान को मिला त्वरित समाधान

                              सुशासन तिहार शिविर में आवेदन के बाद निःशुल्क उपलब्ध...

                              Related Articles

                              Popular Categories