KORBA : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप, फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न

              सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में मुख्य समारोह की प्रत्येक गतिविधि का समयबद्ध एवं अनुशासित अभ्यास

              ओज, उमंग और देशभक्ति से सजेगा स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह

              कोरबा (BCC NEWS 24): स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय एवं भव्य आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज जिला मुख्यालय स्थित सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न हुई। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस पूर्वाभ्यास में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की प्रत्येक गतिविधि का निर्धारित समय-सारणी के अनुरूप अनुशासित एवं व्यवस्थित अभ्यास किया गया। मुख्य समारोह में विधायक श्री अमर अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्य अतिथि के आगमन से लेकर समारोह के समापन तक की सभी गतिविधियों का क्रमवार पूर्वाभ्यास किया गया।

              ध्वजारोहण से परेड निरीक्षण तक हुआ सजीव पूर्वाभ्यास

              रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि के मंच पर आगमन एवं स्वागत, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान तथा परेड निरीक्षण की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। इसके बाद विभिन्न प्लाटूनों ने अनुशासन और जोश से भरा मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत परेड के दौरान तीन राउंड में हर्ष फायर का भी अभ्यास किया गया। इसके पश्चात प्लाटून कमांडरों के परिचय तथा मुख्य अतिथि द्वारा परेड की टुकड़ियों के निरीक्षण की प्रक्रिया को भी व्यवस्थित रूप से दोहराया गया।

              देशभक्ति से सराबोर होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

              स्वतंत्रता दिवस समारोह को ओज, उमंग और देशभक्ति से भरने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों का भी फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास किया गया। खुले आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े जाने की गतिविधि का भी पूर्वाभ्यास किया गया, जो समारोह के उल्लास और राष्ट्रीय भावना को अभिव्यक्त करेगा।

              समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित आयोजन पर विशेष जोर

              समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य एवं उपलब्धियों के लिए पुरस्कार वितरण, प्रतिभागियों एवं अतिथियों के साथ फोटो सेशन तथा अन्य निर्धारित गतिविधियों का भी अभ्यास किया गया। अधिकारियों ने कार्यक्रम की प्रत्येक कड़ी के निर्धारित समय, मंच व्यवस्था, परेड के अनुशासन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया।

              फुल ड्रेस रिहर्सल का उद्देश्य मुख्य समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की संभावना को दूर करते हुए सभी गतिविधियों को समयबद्ध, गरिमापूर्ण, अनुशासित और आकर्षक ढंग से सम्पन्न कराना रहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्रीय गौरव की भावना से सराबोर नजर आएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


                              Hot this week

                              KORBA : स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता पर स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश

                              स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल की अध्यक्षता...

                              KORBA : विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

                              स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजनकोरबा...

                              KORBA : मंत्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में कोरबा में भव्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

                              राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा नगरीय क्षेत्र, एकता-अखंडता और...

                              Related Articles

                              Popular Categories