KORBA : प्रगति मछुआ सहकारी समिति नगोई बछेरा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

              कोरबा (BCC NEWS 24): प्रगति मछुआ सहकारी समिति मर्यादित नगोई बछेरा पंजीयन क्रमांक 357 विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। रिटर्निंग अधिकारी श्री एच.के.चौहान द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 15 मई 2026 को सुबह 11.30 बजे से अपरांह 03.30 बजे तक समिति कार्यालय में लिया जायेगा। विशेष   साधारण सम्मिलन में मतदान 22 मई को सुबह 10 बजे से अपरांह 03 बजे तक सोसायटी कार्यालय में कराया जायेगा। मतदान समाप्ति के एक घंटे के बाद समिति कार्यालय में मतगणना की जायेगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया 26 मई 2026 को प्रातः 11.30 बजे से अपरान्ह 03.30 बजे तक समिति कार्यालय में संपन्न होगी। निर्वाचन कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए समिति के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।


                              Hot this week

                              KORBA : पहाड़ों के बीच बसाहट तक पहुँची नई उम्मीद की सड़क

                              पीएम जनमन अंतर्गत बनी जामभाठा-सोनारी में बनी पक्की सड़कविशेष पिछड़ी...

                              कोरबा : BALCO की सुरक्षा प्रणाली बनी उद्योग के लिए मिसाल

                              बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की...

                              KORBA : सुशासन तिहार 2026 : संवेदनशील शासन, त्वरित समाधान की नई पहचान

                              ’जनसमस्या निवारण शिविर से मिली राहत, धर्मेंद्र राजवाड़े के...

                              KORBA : सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन

                              कोरबा (BCC NEWS 24): भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा...

                              Related Articles

                              Popular Categories