कोरबा: प्रॉपर्टी डीलर की इनोवा गाड़ी में लगाई आग…मिनटों में ही धू-धूकर जल गई पूरी कार, शरारती तत्वों ने दिया घटना को अंजाम, सिटी कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

            कोरबा: जिले की पुरानी बस्ती में अज्ञात लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर की कार को मंगलवार आधी रात आग के हवाले कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

            जानकारी के मुताबिक, पुरानी बस्ती में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कार आग की लपटों में घिरी हुई दिखी। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। धू-धूकर जल रही कार की आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को सूचना दी गई। हालांकि फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही बस्ती के लोगों ने आग पर काबू पा लिया। आगजनी की घटना को किसके द्वारा अंजाम दिया गया है, इस बात का पता नहीं चल सका है।

            पुरानी बस्ती कोरबा में खड़ी गाड़ी में शरारती तत्वों ने लगाई आग।

            पुरानी बस्ती कोरबा में खड़ी गाड़ी में शरारती तत्वों ने लगाई आग।

            इनोवा (क्रमांक सीजी- 12 बीसी 4422) मिशन कंपाउंड निवासी बसलेन नंद के नाम पर रजिस्टर्ड है, लेकिन इसे व्यापारी अशरफ मेमन इस्तेमाल कर रहा था। आग किसने और क्यों लगाई, पुलिस इसकी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि रात करीब ढाई से 3 बजे के बीच घटना को अंजाम दिया गया है। शरारती तत्वों द्वारा वाहन को आग के हवाले करने की बात कही जा रही है।वाहन मालिक ने बताया कि उसने पुरानी बस्ती में गाड़ी को खड़ा किया था, जहां असामाजिक तत्वों ने उसे आग के हवाले कर दिया।

            कार में लगाई गई आग, पूरी तरह से जलकर खाक।

            कार में लगाई गई आग, पूरी तरह से जलकर खाक।

            वाहन मालिक ने बताया कि वो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है और उसका किसी के साथ कोई विवाद नहीं है। उसने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। सिटी कोतवाली प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories