Monday, February 23, 2026

              कोरबा : मैं तुमसे प्यार करता हूं, शादी करूंगा कह कर रेप, लड़की से दोस्ती कर 8 साल तक किया दुष्कर्म, फिर वादा कर मुकर गया आरोपी

              KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा में झांसा का देकर युवक ने युवती से रेप किया। जब लड़की ने शादी के लिए कहा तो आरोपी मुकर गया। पुलिस से शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

              पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा के काशी नगर निवासी निवासी माखन लाल राठौर (32) ने 22 साल की लड़की से पहले दोस्ती की। इसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गया और दोनों चोरी चुपके मिलते रहे। इस बात की भनक धीरे-धीरे आस-पास के लोगों को भी लग गई।

              कोरबा सिविल लाइन थाने में शिकायत।

              कोरबा सिविल लाइन थाने में शिकायत।

              मैं तुझसे प्यार करता हूं, तुम्हीं से शादी करूंगा- आरोपी

              इसके बाद युवती ने युवक को शादी करने के लिए कहा, तो युवक कहता रहा कि मैं तुझसे प्यार करता हूं और शादी भी तुम्हीं से करूंगा। दोनों के बीच 8 साल तक यह प्यार चलाता रहा, लेकिन बाद में युवक शादी करने से इनकार कर दिया।

              फाइल फोटो

              फाइल फोटो

              पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

              इसके बाद पीड़िता रोते गाते सीधे पुलिस के पास पहुंची और अपनी आपबीती बताई। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया।पुलिस ने आरोपी की पतासाजी की और गिरफ्तार कर लिया।

              रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

              रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

              आरोपी के खिलाफ की गई कार्रवाई

              कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर उसका बयान दर्ज किया गया। मामला दर्ज कर आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया।युवती को शादी का प्रलोभन देकर पिछले कई साल से दैहिक शोषण कर रहा था। आरोपी के खिलाफ 376 की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories