कोरबा: रश्मि सिंह पंचतत्व में विलीन, डॉ. महंत व जयसिंह हुए शामिल…

              कोरबा (BCC NEWS 24): प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री व समाज सेविका, डॉ. जयपाल सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि सिंह का शनिवार को आकस्मिक दु:खद निधन हो गया। उनकी यात्रा आज राजेन्द्र प्रसाद नगर स्थित निवास से प्रारंभ हुई और पोड़ीबहार के मुक्तिधाम में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उपस्थित परिजनों, शुभचिंतकों व नगरजनों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई देते हुए मृतात्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल डॉ. जयपाल सिंह सहित परिवार को ढांढस बंधाया। स्व. रश्मि सिंह की अंतिम यात्रा में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, हरीश परसाई, यूआर महिलांगे सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतक शामिल हुए।


                              Hot this week

                              रायपुर : साय सरकार के प्रयासों से साकार हुआ सपना

                              प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मन्नू-बिमला राठौर की जिंदगीमुख्यमंत्री...

                              कोरबा: कटघोरा-जेन्जरा बायपास पर हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, ड्राइवर की मौत

                              कोरबा: जिले के कटघोरा-जेन्जरा बायपास मार्ग पर ग्राम पतरापाली...

                              Related Articles

                              Popular Categories