कोरबा: चोरों के आतंक से सहमे रहवासी… हताश श्रमिक संगठन ने SP से की शिकायत, कठघरे में मानिकपुर पुलिस

            KORBA: कोरबा में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की मानिकपुर परियोजना के अलावा रेजिडेंशियल कॉलोनी में लगातार हो रही चोरी से लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि मानिकपुर पुलिस इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। एसईसीएल के श्रमिक संगठन ने इस बारे में पुलिस अधीक्षक जीतेंद्र शुक्ला से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने अपराध पर रोकथाम को लेकर आश्वासन दिया है।

            साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कोरबा क्षेत्र में जॉइंट कंसीडरिंग कमेटी के सदस्यों ने मानिकपुर परियोजना के साथ-साथ कर्मचारियों के आवासीय परिसर में लगातार हो रही चोरी पर चिंता जताई है। खदान में मौजूद संसाधन के अलावा लोगों के आवास से चोरी हो रही है। संगठित तरीके से इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने वाला गिरोह यहां पर काम कर रहा है।

            मानिकपुर पुलिस की लापरवाही की कोरबा SP से शिकायत।

            मानिकपुर पुलिस की लापरवाही की कोरबा SP से शिकायत।

            कठघरे में मानिकपुर पुलिस की भूमिका

            पिछले काफी समय से ऐसी घटनाएं यहां पर होने से हर कोई चिंतित है। श्रमिक नेता मोहन सिंह प्रधान ने बताया कि इन सब बातों की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई है। मानिकपुर पुलिस की भूमिका को लेकर भी अवगत कराया गया है।

            कोरबा के लोगों ने चोरी की वारदात को लेकर शिकायत की।

            कोरबा के लोगों ने चोरी की वारदात को लेकर शिकायत की।

            ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को डराया धमकाया जाता है

            मोहन प्रधान ने बताया कि खदान में डीजल और कोयला चोर गिरोह सक्रिय है, जो लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। विरोध करने पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को डराया धमकाया भी जाता है। ऐसे में वह खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।

            अपराधों को बढ़ने नहीं दिया जाएगा

            इसके मद्दे नजर सभी श्रमिक संगठन के प्रमुख एसपी से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया गया। श्रमिक नेताओं से बातचीत के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उन्हें भरोसा दिया कि उनके रहते अपराधों को बढ़ने नहीं दिया जाएगा।

            श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों के द्वारा पुलिस अधीक्षक से भेंट करने और तथ्यों की जानकारी देने से यह बात तो साबित हो गई है कि कई प्रकार की घटनाएं इलाके में हो रही है और उनके मामले में मानिकपुर चौकी पुलिस का रवैया अत्यंत नकारात्मक बना हुआ है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories