KORBA: राजस्व मंत्री ने मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी पर्व की दी शुभकामनाएं…

              कोरबा (BCC NEWS 24): राजस्व मंत्री एवं कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश वासियों को मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दी। अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा है कि मकर संक्रांति में विश्व को उर्जा देने वाले भगवान सूर्य नारायण का गमन उत्तरायण की ओर होता है और यह पर्व हमें नई उर्जा देता है। इसके साथ ही पंजाबियों का पवित्र त्यौहार लोहड़ी एवं दक्षिण भारतीय परिवारों का पोंगल पर्व भी नई उर्जा प्राप्त करने के लिए मनाते हैं। यह सब पर्व हमें सकारात्मक उर्जा के साथ एकता का पाठ भी सीखाता है। श्री अग्रवाल ने कहा कि मेरी शुभकामनाएं हैं कि ये सभी पर्व हम सब के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और सद्भाव लेकर आएं और सूर्यदेव समाज में सत्व का प्रकाश फैलाए।


                              Hot this week

                              रायपुर : खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

                              कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

                              Related Articles

                              Popular Categories