Sunday, February 15, 2026

              KORBA : निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु संशोधित कार्यक्रम जारी

              कोरबा (BCC NEWS 24): भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देश के अनुपालन में छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अर्हता तिथि 01.01.2026 के संदर्भ में चल रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण  का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। आयोग के निर्देशों की छायाप्रति पत्र के साथ संलग्न कर संबंधित कार्यालयों को प्रेषित की गई है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 23 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को किया जाएगा। इसके पश्चात दावों एवं आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत द्वारा निर्देशित किया गया है कि आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए एवं समस्त कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपादित किए जाएँ।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories