KORBA: एसडीएम कोरबा श्रीकांत वर्मा को जिला प्रोटोकॉल अधिकारी का सौंपा गया दायित्व…

            • अनुविभागीय अधिकारियों के अवकाश अवधि में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को मिला संयोजक अधिकारी का प्रभार

            कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था की दृष्टिकोण से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा श्री श्रीकांत वर्मा को आगामी आदेश पर्यन्त तक अस्थाई रूप से जिला प्रोटोकॉल अधिकारी का दायित्व सौंपा है। साथ ही अनुविभागीय अधिकारियों के अवकाश अवधि के दौरान जिले में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारियों को आगामी आदेश पर्यन्त तक संयोजक अधिकारी का प्रभार सौंपा है।

            जिसके अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा श्री श्रीकांत वर्मा की अवकाश अवधि में डिप्टी कलेक्टर सुश्री सीमा पात्रे को संयोजक अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार एसडीएम कटघोरा श्रीमती ऋचा सिंह के अवकाश अवधि के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री सरोज कुमार महिलांगे, एसडीएम पोड़ी-उपरोड़ा श्री हरिशंकर पैंकरा के अवकाश अवधि में संयुक्त कलेक्टर श्री सेवा राम दीवान तथा एसडीएम पाली सुश्री रूचि शार्दुल के अवकाश अवधि में डिप्टी कलेक्टर कोरबा श्री विकास कुमार चौधरी को संयोजक अधिकारी नियुक्त किया गया है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories