कोरबा: जनदर्शन में संवेदनशील पहल – कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिव्यांग हितग्राही को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान कर पहुंचाई राहत

              कोरबा (BCC NEWS 24): जनदर्शन के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने एवं आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज प्राप्त एक दिव्यांग हितग्राही की समस्या का त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण करते हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाई। आज जनदर्शन में करतला विकासखण्ड के ग्राम तुमान के रहने वाले श्री व्यास गोस्वामी ने अपने 13 वर्षीय दिव्यांग पुत्र यश गोस्वामी के चलने-फिरने में हो रही कठिनाइयों से अवगत कराते हुए व्हीलचेयर उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन मिलते ही कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए समाज कल्याण विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

              कलेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जनदर्शन स्थल पर ही दिव्यांग हितग्राही को व्हीलचेयर प्रदान की। साथ ही यश के स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। व्हीलचेयर मिलने से हितग्राही को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा दैनिक कार्यों के संचालन में आसानी होगी। इस अवसर पर हितग्राही एवं उनके परिजनों ने त्वरित सहायता के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। जनदर्शन के माध्यम से आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण कर जरूरतमंदों तक तत्काल राहत पहुंचाने की प्रशासन की प्रतिबद्धता परिलक्षित हुई।


                              Hot this week

                              रायपुर : ​विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त होना अनिवार्य

                              बिलासपुर में 'नशा मुक्त भारत' अभियान का आयोजनरायपुर (BCC...

                              रायपुर : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” का आयोजन

                              रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी तकनीक से नशे पर कड़ा प्रहार​रायपुर (BCC...

                              रायपुर : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन

                              हरि ठाकुर स्मारक संस्थान के सहयोग से स्वर्गीय आशीष...

                              रायपुर : नशे के खिलाफ युवा बनें जन आंदोलन के नेतृत्वकर्ता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

                              गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा विकसित...

                              Related Articles

                              Popular Categories