KORBA : श्री रामलला दर्शन योजना : महापौर ने तीर्थ यात्रियों की बस को अयोध्याधाम के लिए किया रवाना

              कोरबा (BCC NEWS 24): शासन की महती योजना श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आज नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य कार्यालय साकेत भवन से 36 तीर्थ यात्रियों का दल श्री अयोध्याधाम के लिए रवाना हुआ। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद एवं नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाली ने यात्री बस को रवाना किया तथा श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्याधाम रवाना होने वाले इन तीर्थ यात्रियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस मौके पर तीर्थ यात्रियों ने श्री रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए सरकार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाल के साथ ही मेयर इन काउंसिल सदस्य पालूराम साहू, प्रदीपराय जायसवाल, मुकेश राठौर, देवीदयाल सोनी, उपायुक्त पवन वर्मा, निगम सचिव रामेश्वर कंवर, प्रकाश अग्रवाल, अरविंद सिंह, विकास टंडन आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              KORBA : कलेक्टर कुणाल दुदावत ने तहसील कार्यालय बरपाली का किया निरीक्षण

                              लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण एवं अभिलेखों की...

                              KORBA : बड़ी राहत : आवाजाही के लिए खुला तान नदी ब्रिज

                              रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया मरम्मत कार्यकोरबा (BCC...

                              KORBA : कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पीएम श्री सेजस विद्यालय तिलकेजा का किया निरीक्षण

                              विद्यार्थियों से किया संवाद, शैक्षणिक गुणवत्ता, सुविधाओं एवं निर्माण...

                              Related Articles

                              Popular Categories