Sunday, February 22, 2026

              कोरबा: पुजारी के घर में घुसा नाग… स्नेक कैचर टीम ने किया रेस्क्यू; 3 दिनों से सर्वमंगला मंदिर परिसर में नजर आ रहा था सांप

              कोरबा: जिले के सर्वमंगला मंदिर क्षेत्र से 5 फीट लंबे नाग को रेस्क्यू कर हसदेव नदी के नाले में छोड़ा गया। ये सांप काफी दिनों से यहां देखा जा रहा था, लेकिन गुरुवार को मंदिर के पुजारी मयंक पांडेय के घर में नाग घुस गया। जिसके बाद तुरंत स्नेक कैचर टीम को खबर की गई। स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और सांप को रेस्क्यू किया।

              हसदेव नदी के किनारे सर्वमंगला मंदिर स्थित है। मंदिर में देवी की पूजा-अर्चना के लिए रोजाना काफी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं। मंदिर प्रबंधक और पुजारी मयंक पांडेय ने बताया कि पिछले 3 दिनों से ये नाग मंदिर के आसपास घूम रहा था। मंदिर परिसर में देखने के बावजूद श्रद्धालु इसे कुछ नहीं कर रहे थे, क्योंकि नाग को लेकर लोगों में बहुत आस्था है। वो मंदिर परिसर में कुंडली मारकर बैठता था, जिसकी कुछ लोग पूजा भी करते थे। उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया था। लेकिन गुरुवार को नाग पुजारी के घर में घुस गया, जिसकी वजह से परिवार दहशत में आ गया।

              नाग मंदिर परिसर में 3 दिनों से घूम रहा था।

              नाग मंदिर परिसर में 3 दिनों से घूम रहा था।

              सूचना मिलने पर स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि नाग ने किसी को अब तक नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन ये काफी जहरीला होता है। उन्होंने बताया कि सांप पिछले 3 दिनों से मंदिर परिसर में घूम रहा था, जिसकी लोग पूजा भी कर रहे थे, ऐसे में अपने बचाव में वो कभी भी किसी को नुकसान पहुंचा सकता था। अब उसे रेस्क्यू कर पानी में छोड़ दिया गया है।

              नाग का किया गया रेस्क्यू।

              नाग का किया गया रेस्क्यू।

              कोरबा जिले में लगातार जहरीले सांप निकल रहे हैं। कुछ समय पहले देहरादून की एक टीम ने कोरबा पहुंचकर इसे लेकर अध्ययन भी किया था। टीम ने पाया कि यहां पर सांप की कई प्रजातियां दुर्लभ किस्म की हैं। इनके संरक्षण के लिए अब योजना बनाई जा रही है।

              मौके पर जमा लोग।

              मौके पर जमा लोग।


                              Hot this week

                              रायपुर : ट्रिपल आईटी में 17 – 18 मार्च को होगा छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक सम्मेलन

                              प्रत्येक विषय-धारा में चयनित युवा वैज्ञानिक को 21 हजार...

                              Related Articles

                              Popular Categories