बिजली बिल में कमी से मिली आर्थिक राहत, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की दिशा में बढ़े कदम
कोरबा (BCC NEWS 24): कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली की अधिक खपत और बढ़ते बिल से परेशान थे। परिवार पर हर महीने बिजली बिल के भुगतान का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था। बिजली खर्च कम करने और सौर ऊर्जा अपनाने के उद्देश्य से उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर में सोलर सिस्टम लगवाया। यदुराज सिंह ने बताया कि योजना के माध्यम से सोलर सिस्टम लगने के बाद बिजली बिल में कमी आई है। इससे परिवार को आर्थिक राहत मिली और नियमित खर्च का बोझ भी कम हुआ। उन्होंने कहा कि योजना उनके परिवार के लिए बचत के साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है। सौर ऊर्जा का उपयोग पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है। यदुराज सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना ने उनके परिवार को बिजली खर्च कम करने और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का अवसर दिया है।

(Bureau Chief, Korba)





