कोरबा: मां की शिकायत पर बेटा और दोस्त को हुई जेल, मछली चुराकर बेच देते और फिर शराब पार्टी करते थे दोनों; महिला ने परेशान होकर थाने में की शिकायत

              कोरबा: जिले में एक मां की शिकायत पर उसके बेटे और एक दोस्त को सुसकी (सूखी मछली) चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मां शहर में घूम-घूम कर सुसकी और चिंगरी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उसका बेटा और साथी मछली चुराकर बेच देते और शराब पीकर पार्टी करते थे।

              मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। पीड़ित महिला पहले भी कई बार घर से चोरी होने के कारण परेशान थी। उसे पहले से आशंका थी कि उसका छोटा बेटा ही चोरी कर रहा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

              सुसकी गायब होने के बाद थाने पहुंची महिला

              रेलवे कॉलोनी बंद फाटक के पास पीर रोहिदास का घर है वह अपने दो बेटों के साथ रहती हैं। मां ने आरोप लगाया कि उसका बेटा घर से लगातार सुसकी चुराकर बेच देता था और शराब पीता था।

              7 नवंबर को पीर रोहिदास मानिकपुर बाजार में सुसकी बेचने गई थीं। वापस लौटने पर उन्होंने सुसकी कमरे में रख दी थी। बाद में जब उन्होंने देखा तो सुसकी गायब थी। घर वालों से पूछने पर कोई जानकारी नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

              शिकायत के बाद पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि महिला का छोटा बेटा राजा रोहिदास (25 साल) अपने दोस्त शिवकुमार यादव के साथ मिलकर सुसकी चुराता था। वे चोरी की सुसकी बेचकर शराब पीते थे और पार्टी करते थे।

              राजा रोहिदास ट्रेन में बूट पॉलिश का काम करता है और शराबी प्रवृत्ति का है। वहीं, उसका दोस्त शिवकुमार यादव राजमिस्त्री का काम करता है और वह भी आदतन शराबी है।

              आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

              मानिकपुर चौकी में पदस्थ एएसई कुलदीप तिवारी ने इस मामले में धारा 126 और 135/3बीएनएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां जमानत न मिलने के कारण उन्हें जेल भेज दिया गया।

              कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मानिकपुर चौकी में एक मां ने अपने बेटे और उसके साथी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, क्योंकि वह घर का सामान चुराकर बेच देते थे। दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।


                              Hot this week

                              नेपाल: बालेन शाह कल ले सकते हैं PM पद की शपथ, नए सांसदों ने शपथ ली

                              काठमांडू: नेपाल में नई संसद की शुरुआत हो गई...

                              Related Articles

                              Popular Categories