कोरबा : SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ आरक्षक को किया सस्पेंड, एक व्यक्ति से रिश्वत की मांग कर रहा था, मामला रफा-दफा करने 50 हजार की डिमांड, जेल जाने का दिखाया था डर

              कोरबा: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कटघोरा थाने में पदस्थ आरक्षक नंदलाल सारथी को निलंबित कर दिया है। उस पर एक व्यक्ति से मामला रफा-दफा करने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है।

              जानकारी के मुताबिक, कटघोरा थाने में इस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी तत्काल जांच कराई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने एक निलंबन आदेश जारी किया था।

              कोरबा एसपी ने कटघोरा थाने में पदस्थ आरक्षक नंदलाल सारथी को निलंबित कर दिया है।

              कोरबा एसपी ने कटघोरा थाने में पदस्थ आरक्षक नंदलाल सारथी को निलंबित कर दिया है।

              आरक्षक ने जेल जाने का दिखाया था डर

              इसमें साफतौर पर लिखा था कि पुलिस की कार्रवाई से बचाने के लिए 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। आरक्षक नंदलाल सारथी ने धमकी दी थी कि पैसे नहीं देने पर जेल हो सकती है। जिससे पीड़ित पक्ष डर गया था। इसके बाद एसपी से शिकायत की गई।


                              Hot this week

                              KORBA : नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026

                              विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल...

                              Related Articles

                              Popular Categories