Friday, February 20, 2026

              KORBA: भारत जोडो न्याय यात्रा के प्रदेश संयोजक जयसिंह अग्रवाल ने जिला कांग्रेस कार्यालय में ली बैठक…

              कोरबा (BCC NEWS 24): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत आगामी 11 व 12 फरवरी को कोरबा जिला में यात्रा करेंगे। यात्रा को सफल बनाने के लिए कोरबा में पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल की देखरेख में बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में कोरबा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कोरबा जिले से समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई। बैठक को सम्बोधित करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विजय जांगीड़ और चंदन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने सम्बोधन में चंदन यादव ने उपस्थित जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि राहुल गांधी की इस महत्वपूर्ण यात्रा का मुख्य उद्देश्य न्याय का हक हासिल करने के लिए नागरिकों को जागरूक करने के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों का अहम् हिस्सा है और इसी लिए उनका यह राष्ट्रव्यापी अभियान निरंतर जारी है। इसी कड़ी में 11 व 12 फरवरी को राहुल गांधी कोरबा के लोगों से मिलने के लिए आ रहे हैं। उनकी इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाने के लिए हम सभी को पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करना है।

              सम्बोधन की अगली कड़ी में एआईसीसी सचिव एवं कांग्रेस सहप्रभारी विजय जांगीड़ ने उपस्थित समस्त पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि राहुल गांधी की इस ऐतिहासिक यात्रा को व्यापक पैमाने पर सफल बनाने के लिए हर कांग्रेसी को तन-मन से योगदान करना है और राष्ट्रहित के इस मिशन के सहभागी बनना हैं। उन्होंने अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हों। उन्होने कहा कि कोरबा एक प्रमुख औद्योगिक नगरी है जहां बड़ी संख्या में मजदूर वर्ग निवासरत है। इस नजरिए से भी कोरबा का महत्व बहुत बढ़ जाता है और सभी कार्यकर्ताओं को अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए इसे सफल बनाना है। यह पार्टी का एक महत्वपूर्ण मिशन है, किसी व्यक्ति विशेष का नही। इसे सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

              इससे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा जिला कांग्रेस द्वारा की जा रही तैयारियों का विस्तृत व्यौरा प्रस्तुत किया और बताया कि कोरबा शहर में राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा सीतामणी क्षेत्र में प्रवेश करेगी और शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर उनके भव्य स्वागत की पूरी व्यवस्था रहेगी और इसके साथ ही टी पी नगर चौराहे पर उपस्थित जनों को राहुल गांधी द्वारा सम्बोधित किया जाएगा। यहां से इंदिरा स्टेडियम परिसर जायेंगे। तत्पश्चात पुनः टी पी नगर चौक से यात्रा सीएसईबी चौक से होते हुए दर्री-छूरी होते हुए कटघोरा के लिए आगे बढ़ेगी।

              बैठक में शामिल होने के लिए पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा, पूर्व विधायक यू डी मिंज, गुलाब कमरो, मोहित केरकेट्टा, पुरुषोत्तम कंवर, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश सहगल, उषा तिवारी, हरीश परसाई, शेख इस्तियाक, गोरेलाल यादव, संतोष राठौर, राजेन्द्र तिवारी, सुधीर जैन, दुष्यंत शर्मा, बी एन सिंह, प्रशांत मिश्रा, मुरली महंत, अशोक मिश्रा, अशोक दुबे, आनंद पालीवाल, संतोषी दीवान, मनोज चौहान, सूरज दास मानिकपुरी, राकेश तांती, लखरी साहू, सुखसागर निर्मलकर, बसंत चन्द्रा, रोपा तिर्की, सीताराम चौहान, अविनाश बंजारे, अंतराम प्रजापति, वीरसाय धनुहार, बंटी शर्मा, रामगोपाल यादव, गीता गभेल, गीता महंत, सत्यप्रकाश साहू, देवीदयाल तिवारी, अश्वनी पटेल, एफ डी मानिकपुरी, महेन्द्र थवाईत, इकबाल कुरैशी, गिरधारी बरेठ, बरनाबस लकड़ा, रवि खुंटे, दिनु महराज, उत्तम दुबे, मुकेश वर्मा, बजरंग अग्रवाल, अमृल लाल, मुकेश कुमार संतोष कश्यप, मनीषा अग्रवाल, सीमा उपाध्याय, लक्ष्मी मरकाम, मालती गवेल, मुन्नी नायक, माधुरी धु्रव, शांता मंडावे, शालु पनरिया, क्रांति सोनी, क्रांति यादव, मो. यसुरी, प्रेमलाल साहू, लक्ष्मी महंत, आशा कर्ष, संगीता यादव, ललीता गवेल, हसीना बेगम, पूजा श्रीवास्तव, गीता प्रमोद कुमार, दिलेश्वर आदिले, एकनाथ बंजारे, लक्ष्मी यादव सहित बडी संख्या में विभिन्न समाजों के अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी तादात् में कार्यकर्ताओं ने बैठक में हिस्सा लिया।


                              Hot this week

                              KORBA : वार्ड क्र. 17 व 19 में बनेंगे मंगल भवन व सामुदायिक भवन, दादर बस्ती में सड़क का होगा कायाकल्प

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने...

                              रायपुर : गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पक्षी विहार...

                              Related Articles

                              Popular Categories