KORBA : राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा का कोरबा दौरा, योजनाओं के क्रियान्वयन की करेंगे समीक्षा

            कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा 08 जनवरी को अपने कोरबा जिले के  प्रवास दौरान जिले में संचालित खाद्य एवं पोषण संबंधी विभागीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन का मूल्यांकन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री शर्मा 08 जनवरी को प्रातः 09.30 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक विभिन्न स्थलों का फील्ड विजिट कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात अपरान्ह 02.30 बजे से कलेक्टर सभा कक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा। समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 एवं छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम, 2012 के अंतर्गत भाग-दो में उल्लेखित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इनमें पूरक पोषण आहार योजना, मध्यान्ह भोजन योजना, आश्रम एवं छात्रावासों में पात्रतानुसार खाद्यान्न वितरण सहित अन्य संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन, निगरानी तंत्र एवं शिकायत निवारण व्यवस्था शामिल हैं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को विभागीय जानकारियों के साथ नियत समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories