Monday, February 23, 2026

              कोरबा : मुर्गा चुराकर लाया शराब के साथ खाया, फिर गया चुराने तो पकड़ा गया, आरोपी बोला- दारू पीने के बाद और खाने का मन कर रहा था

              KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा में मुर्गा चोर को पुलिस ने पकड़ा है। मुर्गा चोर पहले एक मुर्गे को चुराकर ले गया, उसे शराब के साथ खाया, फिर मुर्गा खाने का मन किया तो फिर चोरी करने पहुंचा, लेकिन इस बार कुत्तों की वजह से चोर पकड़ा गया। पूरा मामला रामपुर थाना क्षेत्र के नकटीखार गांव का है।

              मिली जानकारी के मुताबिक चोर जब दोबारा चोरी करने घुसा तो कुत्ते भौंकने लगे और पोल्ट्री फार्म मकान मालिक की नींद खुल गई। उसने चोर को दरबे के भीतर ही बंद कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

              मुर्गा चोरी करते पकड़ा गया मुर्गा।

              मुर्गा चोरी करते पकड़ा गया मुर्गा।

              जानिए पूरा मामला ?

              दरअसल, मुख्यमार्ग में निजी विद्यालय के समीप रिटायर्ड शिक्षिका परिवार सहित निवास करती है। उनका बेटा रोशन कुमार तिग्गा मुर्गी पालन करता है। इसके लिए उसने पोल्ट्री फार्म का निर्माण कराया है। प्रतिदिन की तरह बीती रात रोशन मुर्गियों को दरबे में बंद कर सोने चला गया।

              पालतू कुत्तों के भौंकने से खुला राज

              इस दौरान उसी रात करीब दो बजे पालतू कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनाई दी, जिससे रोशन को गड़बड़ी की आशंका हुई। वह कमरे से निकलकर दरबे की ओर पहुंचा तो भीतर एक युवक दुबका मिला। मुर्गी चोर को देखते ही बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।

              मुर्गा चोरी करने घुसा युवक।

              मुर्गा चोरी करने घुसा युवक।

              मामले की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पीएस पोया मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरबे में घुसे युवक को बाहर निकाला तो वह गांव में ही रहने वाला बुधवार सिंह मंझवार निकला। पूछताछ करने पर जो बातें निकलकर सामने आई, उसने परिवार को ही चौंका दिया।

              आरोपी ने बताया कि शराब पीने के बाद मुर्गा खाने का मन हुआ, इसके लिए वह रात करीब दस बजे रोशन के घर जा पहुंचा। जहां से उसने एक मुर्गा चुराया, उसने रात में ही मुर्गे को बनाकर खा लिया। इसके बाद फिर उसका मन नहीं भरा तो दोबारा चोरी करने जा पहुंचा, लेकिन इस बार फंस गया।

              पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 457,380 के तहत कार्रवाई की है। आरोपी बुधवार सिंह को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बागबाहरा के 132/33 केवी उपकेंद्र की क्षमता 126 एमवीए पहुंची

                              ओवरलोड से राहत, अब 63 एमवीए का दूसरा ट्रांसफार्मर...

                              रायपुर : सुकमा की 33 पंचायतों में मिशन कनेक्ट के तहत प्रशासन की दस्तक

                              अंत्योदय के कल्याण भावना के साथ अधिकारी पहुँचे गाँव-गाँवशासकीय...

                              रायपुर : वन परिक्षेत्र अधिकारी से आहरण-संवितरण अधिकार छीना

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कोण्डागांव वनमण्डल के मर्दापाल परिक्षेत्र...

                              रायपुर : मिशन कनेक्ट से सुकमा में सुदृढ़ हुआ जनविश्वास : इमली के पेड़ तले सजी चौपाल

                              हर घर जल आपूर्ति से पोंगाभेज्जी के ग्रामीण प्रसन्न विकास...

                              Related Articles

                              Popular Categories