कोरबा: बालकोनगर में दो महीनों से घरों पर आश्चर्यजनक तरीके से बरस रहे पत्थर, पता लगाने में पुलिस नाकाम; इलाके में खौफ का माहौल

        कोरबा: बालकोनगर के परसाभाठा में 6-7 मकान में रहने वाले परिवार की रात की नींद 2 महीने से उड़ी हुई है, क्योंकि जैसे ही सोने का समय होता है मकानों की छत पर पत्थर बरसने लगते हैं। कई पत्थर छोटे तो कई बड़े आकार के होते हैं। बड़े पत्थर से खपरैल व सीट के छत वाले मकानों में नुकसान भी पहुंच रहा है।

        जगह-जगह से सीट टूट रहे हैं। परेशान लोगों ने कई बार रतजगा करके पत्थरबाजी का पता लगाना चाहा, लेकिन पत्थर कहां से बरस रहा है यह नहीं जान सके। परेशान परिवार ने बालको थाना में घटना की सूचना दी। पुलिस ने पेट्रोलिंग भी की, लेकिन पता नहीं लग सका। ऐसे में पुलिस ने ध्यान देना छोड़ दिया, दूसरी ओर पत्थरबाजी लगातार जारी है। ऐसे ही एक परिवार की सदस्य मनजीत कौर बताती है कि किसी से दुश्मनी नहीं फिर भी लगातार मकानों में पत्थर बरस रहे हैं। रात में घर से बाहर निकलने पर पत्थर गिरने से लोग घायल हो जाते हैं। इसलिए डर के घर में सोने के अलावा रात में घरों से लोगों का बाहर निकलना बंद हो गया है।



                Hot this week

                रायपुर : श्रमिक परिवार के रतिराम की पढ़ाई को मिला आर्थिक सहयोग, नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी सहारा

                सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना...

                KORBA : शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

                ‘मेरा युवा भारत’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को नवाचार...

                Related Articles

                Popular Categories