Monday, March 2, 2026

              KORBA : नगर निगम सभापति चुनाव में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में कार्य करने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई, प्रदेश स्तरीय समिति द्वारा की जाएगी जांच – मनोज शर्मा

              • अनुशासन की लौ जलाएंगे, संगठन विरोधियों को सबक सिखाएंगे

              कोरबा (BCC NEWS 24): भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने स्पष्ट किया है कि नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में कार्य करने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन के निर्णयों के विरुद्ध कार्य करने वालों पर सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएंगे और इस संबंध में प्रदेश स्तरीय समिति द्वारा जांच करने की बात भी  कही गई हैं।

              मनोज शर्मा ने कहा कि भाजपा अनुशासन और संगठनात्मक एकता में विश्वास रखती है। जो भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी पार्टी लाइन के खिलाफ काम करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने की अपील की और कहा कि पार्टी के प्रति वफादारी और अनुशासन सर्वोपरि है। कोरबा नगर पालिक निगम के सभापति चुनाव के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन ने इस मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। 


                              Hot this week

                              रायपुर : उन्नत तकनीकी विधि से गेहूं उत्पादन में वृद्धि

                              कम लागत में अधिक मुनाफारायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              रायपुर : नक्सलगढ़ रहे गोगुण्डा में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत

                              बिहान योजना से बदली तस्वीररायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              रायपुर : खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन मामले में 27 वाहन जब्त

                              रायगढ़ जिले में खनिज विभाग की कार्रवाईरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : ठाकुरदिया खुर्द में राम मंदिर का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन

                              उपमुख्यमंत्री ने ठाकुरदिया खुर्द में सामाजिक भवन एवं पिथौरा...

                              Related Articles

                              Popular Categories