Friday, February 13, 2026

              KORBA : स्वच्छता ही सेवा अभियान : स्वच्छता लक्षित इकाईयों में चलाया गया स्वच्छता अभियान

              • आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने अभियान में शामिल होकर अधिकारी कर्मचारियों का किया मार्गदर्शन

              कोरबा (BCC NEWS 24): स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत आज नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर स्थित विभिन्न स्वच्छता लक्षित इकाईयों में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने अभियान में शामिल होकर अधिकारी कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया, अभियान के अंतर्गत इन विभिन्न स्थलों पर बृहद रूप से साफ-सफाई के कार्य किए गए, साथ ही लोगों से आग्रह किया गया कि वे शहर को साफ-सुथरा व सुंदर बनाए रखने हेतु अपना सहयोग दें, सड़क, नाली व सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें।
              यहॉं उल्लेखनीय है कि शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत भारत सरकार की महती योजना स्वच्छ भारत मिशन शहरी-2.0 के अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान का संचालन किया जा रहा है तथा प्रतिदिन विभिन्न स्थलों पर बडे़ पैमाने पर साफ-सफाई के कार्य एक अभियान के रूप में कराए जा रहे हैं।

              अभियान की इसी कड़ी में आज नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा निगम क्षेत्र में स्थित विभिन्न स्वच्छता लक्षित इकाईयों के स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, इस दौरान इन स्थलों पर बृहद स्तर पर साफ-सफाई का कार्य किया गया एवं एकत्रित कचरे का तुरत उठाव व परिवहन का कार्य कर स्थलों को साफ-सुथरा बनाया गया। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने अभियान में शामिल होकर स्वच्छता कार्यो में अपनी सहभागिता दी तथा अधिकारी कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, जोन कमिश्नर भूषण उरांव व अखिलेश शुक्ला, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, लेखाधिकारी भवकांत नायक, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, सहायक राजस्व अधिकारी सुमित गुप्ता, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील वर्मा, पीआईयू पंकज गभेल व धनमोहन रात्रे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

              ओपन थियेटर मैदान का निरीक्षण

              आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने अधिकारियों की टीम के साथ घंटाघर स्थित ओपन थियेटर मैदान एवं वहॉं पर प्रस्तावित रामलीला मेला व दशहरा उत्सव आयोजन के स्थल का निरीक्षण किया। यहॉं उल्लेखनीय है कि महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की विशेष पहल पर नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 28 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक पांच दिवसीय रामलीला मेला व दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाना हैं। आयुक्त श्री पाण्डेय ने ओपन थियेटर मैदान के प्रस्तावित आयोजन स्थल का अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। 


                              Hot this week

                              रायपुर : 9000 फीट की ऊंचाई पर राजिम कुंभ कल्प का प्रचार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): पर्वतारोहण एवं ट्रैकिंग के क्षेत्र...

                              Related Articles

                              Popular Categories