कोरबा: पड़ोसियों की पिटाई से युवक की मौत, दूसरों की पत्नी पर रखता था बुरी नजर, अपनी बीवी का कर चुका था मर्डर

            कोरबा: जिले में पिटाई से एक युवक की मौत हो गई। ग्राम साजा पानी के रहने वाले शत्रुघ्न चौहान (44 साल) पर आरोपी था कि वह पड़ोसी की पत्नी पर बुरी नजर रखता है। जिसके बाद पड़ोसियों ने मिलकर उसे इतना मारा कि उसकी जान चली हई। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

            पड़ोसी दंपति उत्तरा चौहान और जानकी चौहान ने शत्रुघ्न को घर में पकड़ लिया। उन्होंने उसके हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई की। गंभीर हालत में 112 की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक अपनी पत्नी के मर्डर के आरोप में जेल में सजा काट चुका है।

            अपनी भी पत्नी का मर्डर कर चुका है मृतक

            वहीं, मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है। 4 साल पहले वह अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका था। जमानत पर छूटने के बाद से वह पड़ोसी की पत्नी की तांकझांक करता था। पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने पति से की।

            मृतक के बेटे निखिल ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई मां की मौत के बाद बुआ के साथ रहते हैं। उसके दोस्तों ने फोन कर बताया कि उसके पिता को पड़ोसी पीट रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंचा, तब उसके पिता जीवित थे।

            कोरबा सीएसपी भूषण एक्का के अनुसार दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : असंगठित कर्मकारों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहन दे रहा छत्तीसगढ़ शासन

                          श्रमिक परिवारों के बच्चों को शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार...

                          Related Articles

                          Popular Categories