Wednesday, February 11, 2026

            KORBA: कोरबा में स्वीप बाइक रैली…

            • बाइक रैली निकालकर दिया मतदान जागरुकता का सन्देश

            कोरबा (BCC NEWS 24): जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार और स्वीप नोडल अधिकारी के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में कोरबा के मतदाताओ द्वारा अपने-अपने मोटर सायकल में जागरूकता संदेश लेकर बाइक में बैनर पोस्टर फ्लेक्स लगाकर शहर के सीतामणी गौमाता चौक बस स्टैंड, पॉवर हाउस रोड, टीपी नगर, बुधवारी, निहारिका, कोसाबाड़ी होकर पीजी कॉलेज तक बाइक रैली निकाला गया। बताया गया कि विधानसभा निर्वाचन में कोरबा जिले के मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान हेतु लगातार शहर से लेकर गावों तक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिससे मतदाताओं में अलग उत्साह है। जिले के युवा और बुजुर्ग मतदाता मतदान करने उत्साहित नजर आ रहे हैं। बाइक रैली में शामिल युवाओं द्वारा शासकीय पीजी कॉलेज पहुंचकर मतदान का संकल्प लिया गया। प्राचार्य श्रीमती साधना खरे द्वारा उपस्थित सभी को निष्पक्ष मतदान हेतु शपथ दिलाई गई।


                          Hot this week

                          रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ

                          भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर...

                          रायपुर : टोहेमेटा में एनीकट निर्माण हेतु 3.56 करोड़ की स्वीकृति

                          रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन द्वारा गरियाबंद जिले...

                          Related Articles

                          Popular Categories