कोरबा: तहसीलदार के ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, लाल घाट से बरामद हुआ शव, 24 घंटे से लापता था, जांच में जुटी पुलिस

            कोरबा: जिले में बुधवार शाम तहसीलदार के वाहन चालक उत्तरा कुमार कश्यप का शव बालको के लाल घाट से बरामद किया गया। वह पिछले 24 घंटे से लापता था। सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया।

            पुलिस के अनुसार, परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। परिजनों ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह घर से निकले थे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह समझ से परे है।

            वाहन चालक ली लाश संदिग्ध हालत में मिली है, पुलिस जांच में लगी है

            वाहन चालक ली लाश संदिग्ध हालत में मिली है, पुलिस जांच में लगी है

            ज्यादा नशा करने से मौत की आशंका- स्थानीय लोग

            प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उत्तरा कुमार कश्यप मंगलवार सुबह अपने घर से निकला था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह नशे का आदी था। पुलिस को आशंका है कि अत्यधिक नशा करने के कारण उसकी मौत हुई होगी। हालांकि, पुलिस ने इसे अंतिम निष्कर्ष नहीं माना है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

            पुलिस जुटी जांच में

            पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव लाल घाट के किनारे मिला है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं उसकी मौत नदी में गिरने या किसी अन्य कारण से तो नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

            बालको पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि उत्तरा कुमार कश्यप घर से निकलने के बाद कहां-कहां गया और किन लोगों से उसकी मुलाकात हुई थी।


                          Hot this week

                          कोरबा: BALCO में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

                          बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटड...

                          Related Articles

                          Popular Categories