Stock Market Today: अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच सेंसेक्स 852 अंक गिरकर 77,664 पर बंद, निफ्टी भी 205 अंक नीचे, 24,173 पर आया; ऑटो और सरकारी बैंक शेयरों में बिकवाली

            मुंबई: सेंसेक्स आज यानी 23 अप्रैल को 852 अंक (1.09%) गिरकर 77,664 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 205 अंकों (0.84%) की गिरावट रही, ये 24,173 पर आ गया। आज के कारोबार में फार्मा और मीडिया शेयरों में खरीदारी रही, जबकि ऑटो में सबसे ज्यादा बिकवाली।

            अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से गिरा बाजार

            अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सीजफायर की 22 अप्रैल की डेडलाइन को आगे तो बढ़ा दिया है, लेकिन तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है। अमेरिकी नौसेना ने ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी अब भी जारी रखी है, वहीं ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ में दो जहाजों को अपने कब्जे में ले लिया है।

            दोनों देशों के बीच बातचीत का पिछला दौर किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाया था, जिसके बाद उम्मीद थी कि पाकिस्तान में दूसरे दौर की बातचीत होगी। हालांकि, अब निवेशकों को ऐसी किसी भी बातचीत की उम्मीद नहीं है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की इस्लामाबाद यात्रा भी टल गई है।

            एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

            इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
            कोस्पी (साउथ कोरिया)6476+58+0.90%
            निक्केई (जापान)59140-446-0.75%
            हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग)25915-248-0.95%

            22 अप्रैल को अमेरिकी बाजार में तेजी रही

            इंडेक्सलेवलपॉइंट चेंजपरसेंट चेंज
            डाउ जोन्स494903410.69%
            नैस्डैक246583981.64%
            S&P 5007138741.05%

            विदेशी निवेशकों ने 22 अप्रैल को 2 हजार करोड़ के शेयर बेचे

            कैटेगरीतारीखबाय वैल्यूसेल वैल्यूनेट वैल्यू
            DII22-Apr-202618,704.2519,752.42-1,048.17
            FII/FPI22-Apr-202613,895.0715,973.43-2,078.36

            अब तक विदेशी निवेशकों ने 44 हजार करोड़ के शेयर बेचे

            कैटेगरीतारीखबाय वैल्यूसेल वैल्यूनेट वैल्यू
            DIIइस महीने अब तक2,64,205.372,30,368.7633,836.61
            FII/FPIइस महीने अब तक2,03,905.182,48,186.56-44,281.38

            नोट: सभी आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।

            कच्चा तेल एक बार फिर 100 डॉलर के पार निकला

            ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है।

            बुधवार को सेंसेक्स 757 अंक गिरकर बंद हुआ था

            22 अप्रैल को सेंसेक्स 757 अंक (0.95%) की गिरावट के साथ 78,516 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 199 अंकों (0.81%) की गिरावट रही, ये 24,378 पर आ गया।


                          Hot this week

                          कोरबा: कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश

                          कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग...

                          बिलासपुर: एनटीपीसी सीपत ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सतर्कता का संदेश

                          बिलासपुर (BCC NEWS 24): एनटीपीसी सीपत द्वारा सतर्कता जागरूकता...

                          कोरबा: पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’

                          भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में...

                          कोरबा: जिला पशु चिकित्सालय कोरबा में मिलेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं

                          एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र ने सीएसआर मद से 49.35 लाख...

                          Related Articles

                          Popular Categories