KORBA: दो दिन पहले नहर में गिरी JCB के ड्राइवर का शव बरामद, काम के दौरान नहर में पलटी थी

            KORBA: कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले नहर में गिरी JCB मशीन के ड्राइवर का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान सन्डैल के रहने वाले अमित पटेल के रूप में हुई है।

            घटना गुरुवार (18 सितंबर) की रात की है। नहर किनारे काम कर रही JCB अनियंत्रित होकर पानी में गिर गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने पहले वाहन को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन रिवर्स लेते समय JCB दोबारा नहर में पलट गई।

            मौके पर मौजूद बाइक सवार युवकों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

            तेज बहाव में बह गया था ड्राइवर

            स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन को नहर से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन दूसरी बार गिरने के बाद तेज बहाव में चालक बह गया। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का के अनुसार, नगर सेना और पुलिस की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी थी। अंततः चालक का शव ग्राम रीवा बहार में मिला।

            परिजनों को सूचना दी गई और शव पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। अमित परिवार का इकलौता कमाऊ पुत्र था। उनके परिवार की स्थिति दयनीय है।


                          Hot this week

                          रायपुर : जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

                          एकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं सहित विभिन्न मदों में...

                          रायपुर : असंगठित कर्मकारों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहन दे रहा छत्तीसगढ़ शासन

                          श्रमिक परिवारों के बच्चों को शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार...

                          रायपुर : खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित

                          रायपुर (BCC NEWS 24): भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक...

                          Related Articles

                          Popular Categories