KORBA: मुख्यमंत्री ने कटघोरा में विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात की…

            • सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए 2 करोड़ 02 लाख रूपए की स्वीकृति

            कोरबा (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मंगलवार की शाम कटघोरा रेस्ट हाउस में विभिन्न समाज के प्रमुखों एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सामाजिक संगठनो को सामाजिक भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 02 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कंवर समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख रूपए, देवांगन समाज के सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, सिंधी समाज के मांगलिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, कुर्मी समाज के लिए ग्राम दादर मंगामार में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान में बाउंड्री वॉल और नमाज पढ़ने के शेड के लिए कुल 37 लाख रूपए, महंत समाज को सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, राजपूत समाज को सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रूपए देने की घोषणा की। पूर्वांचल समिति के पदाधिकारियों ने हसदेव नदी पर छठ घाट बनाने तथा सामाजिक भवन के निर्माण की मांग की। मुख्यमंत्री ने छठ घाट निर्माण के लिए नगर निगम को निर्देश दिये तथा पूर्वांचल समिति के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपये देने की घोषणा की।

            मुख्यमंत्री से मरार पटेल समाज ने बाजार में पसरा नही होनें पर मंडी बनाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में मंडी के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सतनामी समाज ने कटघोरा में प्री-पोस्ट मेट्रिक छात्रावास प्रारंभ करने का आग्रह किया। साथ ही हुसैन तालाब की साफ-सफाई के बारे में भी ध्यान आकर्षित कराया। मुख्यमंत्री ने हुसैन तालाब की गंदगी साफ करने के संबंध में कलेक्टर को सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए। देवांगन समाज ने ककून बैंक से ककून दिलाने के आग्रह पर संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। ब्राह्मण समाज द्वारा मुख्यमंत्री श्री बघेल को उनका स्कैच भेंट किया। गाड़ा समाज द्वारा समाज को आदिवासी समाज में शामिल करने के लिए केेन्द्र सरकार को अनुशंसा के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने मामले का अध्ययन कर प्रस्ताव पर विचार करने की बात कही। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पाली तानाखार विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा, कटघोरा विधायक श्री पुरूषोत्तम कंवर, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अंकित आनंद, संभाग आयुक्त डॉ. संजय अलंग एवं कलेक्टर श्री संजीव झा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।


                          Hot this week

                          रायपुर : नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और...

                          Related Articles

                          Popular Categories