Saturday, February 14, 2026

              कोरबा : मृतक महिला का पति व देवर गिरफ्तार, पोस्टमार्टम के बाद हत्या के आरोप में पुलिस ने पकड़ा, साक्ष्य छिपाने फांसी के फंदे पर लटकाई थी लाश

              कोरबा: फांसी में लटकी मिली महिला की लाश का पोस्टमार्टम करने के बाद मामला हत्या का निकला। पुलिस ने जांच के बाद महिला के पति व देवर को गिरफ्तार किया है। दोनों ने हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से महिला की लाश फांसी के फंदे में लटका दी थी।

              मामला उरगा थाना अंतर्गत ग्राम तरदा में मई माह में घटित हुई थी। यहां निवासरत राजू कुर्रे की पत्नी सुनीता की लाश घर में फांसी के फंदे में लटके हुए मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया था। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, तो पुलिस चौक पड़ी। एडिशनल एसपी यूवीएस चौहान ने बताया कि रिपोर्ट में महिला की गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई है। विवेचना के बाद पुलिस ने सुनीता के पति राजू कुर्रे को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

              तब उसने बताया कि किसी बात हुए विवाद के बाद उसने अपने भाई मनोज कुर्रे के साथ सुनीता की गला दबा हत्या कर दिए। इसके बाद मामला छिपाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया, ताकि आत्महत्या का मामला प्रतीत हो सके। पुलिस ने बताया कि मृतका के स्वजनों से बयान लिया गया है। उन्होंने बताया कि सुनीता की शादी को लगभग 11 साल हो चुके हैं और उसकी एक छह साल की बेटी और चार साल का बेटा भी है। बच्चे होने के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था।


                              Hot this week

                              रायपुर : विश्व रेडियो दिवस 2026

                              भरोसे की तरंगों पर जनसंवाद का सशक्त सेतुपरंपरा से...

                              रायपुर : अंतर-राज्यीय कृषि सहयोग की मिसाल

                              झारखंड के कृषकों ने सीखी उन्नत एवं जलवायु अनुकूल...

                              रायपुर: बस्तर पर्यटन ने भरी नई उड़ान, वर्षों से लंबित योजनाओं को मिली गति

                              प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था...

                              Related Articles

                              Popular Categories