कोरबा : शिक्षिका के घर चोरी, घर का ताला तोड़कर नगद और सामान मिलाकर 1 लाख 70 हजार रुपए का माल पार

        कोरबा: जिले की NTPC के यमुना विहार में एक शिक्षिका के घर चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने 1 लाख 70 हजार रुपए की चोरी कर ली। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, गवर्नमेंट स्कूल यमुना विहार में पदस्थ शिक्षिका रागिनी चौहान शुक्रवार सुबह 9 बजे ड्यूटी पर चली गई थी। उनका बेटा भी काम पर चला गया। पति और बेटी किसी काम से बिलासपुर गए हुए थे। घर में केवल बहू थी, जो ऊपर की मंजिल में थी। घर की मेड काम करने के बाद नीचे के कमरे का ताला लगाकर चाबी बहू को दे गई थी।

        कोरबा के यमुना विहार में एक शिक्षिका के घर चोरी हो गई।

        कोरबा के यमुना विहार में एक शिक्षिका के घर चोरी हो गई।

        घर का ताला तोड़कर चोरी

        जब बहू किसी काम से नीचे उतरी, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। वो अंदर गई तो सारा सामान बिखरा हुआ था। नगद और सामान मिलाकर कुल 1 लाख 70 हजार रुपए की चोरी की गई है। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मकान मालिक रागिनी चौहान और पुलिस घर पहुंची।

        घर का सामान बिखरा हुआ मिला।

        घर का सामान बिखरा हुआ मिला।

        दिनदहाड़े चोरी, पुलिस जांच में जुटी

        दर्री थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। चोरी दिनदहाड़े की गई है, इसलिए आशंका है कि किसी पहचान वाले शख्स का हाथ घटना में हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है। घरवालों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय स्वास्थ्य पर संगोष्ठी और जागरूकता रैली आयोजित

                विशेषज्ञों ने कम उम्र में हृदयघात, खानपान और शारीरिक...

                Related Articles

                Popular Categories