Thursday, February 12, 2026

            कोरबा: बेकाबू कार का कहर, बाल-बाल बचे लोग… डिवाइडर तोड़ते हुए घर के बाहर खड़ी कार को मारी टक्कर, स्कूटी भी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर घायल

            कोरबा: जिले के दीपका-पाली मुख्यमार्ग पर तिवरता के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घर के बाहर खड़ी कार से जा टकराई। कार ने डिवाइडर को तोड़ते हुए एक घर के बाहर खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।

            मकान मालिक प्रमोद साहू ने बताया कि अचानक से उन्होंने टक्कर की काफी तेज आवाज सुनी, तो वे बाहर निकलकर आए। उन्होंने देखा कि उनकी कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी है। इससे उनकी कार के साथ-साथ घर के बाहर खड़ी एक्टिवा भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

            कार ने मारी घर के बाहर खड़ी कार को टक्कर।

            कार ने मारी घर के बाहर खड़ी कार को टक्कर।

            उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज देखने पर दिखाई दे रहा है कि किस तरह से तेज रफ्तार कार टक्कर मारने के बाद पलटी और फिर सीधी हो गई। कार की टक्कर से डिवाइडर भी टूट गई है। ड्राइवर को हल्की चोट आई है। प्रमोद साहू ने कहा कि गनीमत ये रही कि उस वक्त बच्चे घर के अंदर थे, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

            कार चालक घायल, अस्पताल भिजवाया गया।

            कार चालक घायल, अस्पताल भिजवाया गया।

            सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दीपका थाना पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिल रही है कि तेज रफ्तार कार निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी की है। इधर हादसे के बाद मौके पर मोहल्लेवालों की भीड़ जमा हो गई, जिसे वहां से पुलिस ने हटाया।


                          Hot this week

                          रायपुर : स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                          मुख्यमंत्री ने जीपीएम में नवीन जिला अस्पताल भवन निर्माण...

                          कोरबा: ग्राम मुरली में कृषि चौपाल का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण

                          कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने अपील...

                          रायपुर : हरियाली और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

                          वन विकास निगम और एनएमडीसी बचेली के बीच 50...

                          रायपुर: मंत्रिपरिषद के निर्णय: दिनांक- 11 फरवरी 2026

                          रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                          Related Articles

                          Popular Categories