KORBA : अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन 2047 से संबंधित विजन डॉक्यूमेंट किया जा रहा तैयार

              • कलेक्टर ने विभिन्न सेक्टरों हेतु सुझाव किए आमंत्रित

              कोरबा (BCC NEWS 24): वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु की गई परिकल्पना को साकार करने के लिए राज्य नीति आयोग द्वारा अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन 2047 संबंधित विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। आयोग द्वारा अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन 2047 अंतर्गत जिलों से 12 विषयों पर फीडबैक चाही गई है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने इस संबंध में जिला स्तर पर प्रारंभिक तैयारी के तहत विभिन्न सेक्टरों हेतु संभावनाओं, फोकस एरिया एवं लघु (5 वर्ष), मध्यम (10वर्ष), दीर्घ काल (25 वर्ष) के लिए एक्षन पॉइंट पर चिन्हांकन हेतु सुझाव आमंत्रित किया है। जिसके अंतर्गत आयुक्त नगर पालिका निगम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, वनमंडलाअधिकारी कोरबा/कटघोरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी/जिला आयर्वुेद अधिकारी कोरबा, जिला षिक्षा अधिकारी/सहायक आदिवासी विकास विभाग, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग/मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित/क्रेडा विभाग, उप संचालक कृषि/उद्यान/रेशम शामिल हैं। उन्होंने उक्त 12 डेवलपमेंट थीम से संबंधित विभागों को इस जिले में संभावनाएं, चैलेंज, स्ट्रेन्थ, फोकस एरिया पर 100 शब्दों में संक्षिप्त विवरण तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।


                              Hot this week

                              ​रायपुर : ​सफलता की नई उड़ान : पारंपरिक मजबूरी से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर

                              नारायणपुर की अनिता वड्डे ने 'बिहान' और उन्नत मुर्गीपालन...

                              रायपुर : स्कूली बच्चों के रेडीमेड गणवेश की गुणवत्ता उच्च स्तरीय

                              गणवेश की ​गुणवत्ता की शत-प्रतिशत जांच कर स्कूलों को...

                              Related Articles

                              Popular Categories