कोरबा : चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में युवक गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर करता था अपलोड, भेजा गया जेल

              कोरबा: छत्तीसगढ़ की बालको पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्रालय की NCRB शाखा नई दिल्ली से मिली टीप लाइन के आधार पर की गई है। पकड़ा गया आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था।

              दरअसल, भारत सरकार के गृह मंत्रालय की NCRB शाखा नई दिल्ली की टीम अश्लील वीडियो अपलोड करने वालों पर नजर रखती है। किसी भी व्यक्ति के चाइल्ड पोर्नोग्राफी लोड अपलोड किए जाने पर संबंधित राज्य की पुलिस को अवगत कराया जाता है। ताकि आरोपी के खिलाफ IT एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सके।

              कोरबा की बालको पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में युवक को गिरफ्तार किया है।

              कोरबा की बालको पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में युवक को गिरफ्तार किया है।

              आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

              इसी कड़ी में रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय से मिली रिपोर्ट के आधार पर SP सिद्धार्थ तिवारी ने कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। उनके निर्देश पर बालको पुलिस ने जांच शुरू की थी। साइबर सेल से मिली रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भदरापारा बालको निवासी इतेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन पर वन मंत्री केदार कश्यप ने जताया गहरा शोक

                              छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को हुई अपूरणीय क्षतिः वन...

                              ​रायपुर : ​सफलता की नई उड़ान : पारंपरिक मजबूरी से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर

                              नारायणपुर की अनिता वड्डे ने 'बिहान' और उन्नत मुर्गीपालन...

                              रायपुर : करोड़ों दिलों पर गूंजती रहेगी तंबूरे की तान और बुलंद आवाज – अरुण साव

                              प्रख्यात पंडवानी गायिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के...

                              रायपुर : 46,500 मीट्रिक टन अतिरिक्त डीएपी आवंटन से खरीफ सीजन के लिए खाद की उपलब्धता हुई सुनिश्चित

                              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय...

                              Related Articles

                              Popular Categories