Thursday, February 19, 2026

              KORBA: मतदान हेतु उमडे़ मतदाता, लंबी लाईनें लगाकर कर रहे मतदान

              कोरबा (BCC NEWS 24): लोकतंत्र पर गहरी आस्था व्यक्त करते हुए अनिवार्य रूप से अपना वोट देने मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कोरबा शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की भीड़ उमड़ रही है तथा लंबी-लंबी लाईनों में लगकर मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदान कर रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा व आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के दिशा निर्देशन में विगत डेढ-दो माह से चलाए गए व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान का सुपरिणाम रहा है कि मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता व्यापक स्तर पर बडी है, वे मतदान के प्रति जागरूक हुए हैं तथा परिणाम स्वरूप आज मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की लंबी-लंबी लाईनें देखी जा रही है। सभी मतदान केन्द्रों में सुचारू रूप से बिना किसी अवरोध के मतदान कार्य सम्पन्न हो रहे हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : लोकभवन में ई-लाइब्रेरी के उपयोग पर दिया गया प्रशिक्षण

                              रायपुर (BCC NEWS 24): लोकभवन में ई-लाइब्रेरी के उपयोग...

                              रायपुर : जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर

                              हर घर नल कनेक्शन से जल संकट का हुआ...

                              Related Articles

                              Popular Categories