कोरबा: 2 दिन से घर में बंद था, अब लाश मिली… झगड़े के बाद पत्नी और बच्चों को निकाला, किचन में मिला SECL कर्मचारी का शव

              KORBA: कोरबा में SECL कर्मचारी का शव उसके घर के किचन में मिला है। उसने 2 दिन से खुद को कमरे में बंद रखा था। झगड़े के बाद उसने पत्नी और बच्चे को घर से निकाल दिया था। फिलहाल दीपका पुलिस मामले की जांच कर रही है।

              दीपका कॉलोनी में रहने वाला सपन कुमार बिंझवार SECL में वेल्डर का काम करता था। बताया जा रहा है कि वो शराब पीने का आदी था। इस वजह से उसका घर में झगड़ा भी हुआ करता था। दो दिन पहले भी विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने बच्चों और पत्नी को घर से भगा दिया था।

              बताया गया कि इसके बाद से वह घर से ही नहीं निकला। आस-पास के लोगों ने दरवाजा भी खटखटाया। मगर उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर पड़ोसियों ने ही पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

              पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। जहां उसका शव किचन पर पड़ा हुआ था। उसके नाक से खून निकल रहा था। इस वजह से पुलिस को हत्या की भी आशंका है। फिलहाल शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी


                              Hot this week

                              KORBA : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन की सूचना

                              कोरबा (BCC NEWS 24): जिले में संचालित समस्त शासकीय,...

                              Related Articles

                              Popular Categories