कोरबा: एसईसीएल कालीबाड़ी के पास शिव मंदिर में सपत्नीक जयसिंह अग्रवाल ने कराया महारूद्राभिषेक…

              • सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल, किया प्रसाद ग्रहण

              कोरबा (BCC NEWS 24): सावन के पवित्र माह में भगवान शिव पर जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कराने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा की खुशहाली, समृद्धि एवं स्वस्थ कोरबा की मंगल कामना को लेकर नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 25 मे कालीबाड़ी एसईसीएल स्थित काली मंदिर के पास स्थित भगवान शिव का महारूद्राभिषेक कराया इस महापूजन में श्री अग्रवाल के साथ उनकी धर्मपत्नी एवं पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल ने मिलकर घंटो तक विधि विधान के साथ भगवान शिव का रूद्राभिषेक कराया।

              पंडित रवि महाराज के सानिध्य में अन्य पंडितों की उपस्थिति में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए दिव्य मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का आव्हान किया गया और भगवान शिव की पूजा अर्चना कर राजस्व मंत्री ने सपत्नीक जिला एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि भगवान शिव भोले भंडारी हैं और सहज पूजा से ही वे प्रसन्न हो जाते हैं। उन्होंने भगवान शिव से खेती किसानी की समृद्धि की भी कामना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महापौर राजकिशोर प्रसाद, विकास सिंह, अवधेश सिंह, लक्ष्मीनारायण देवांगन, बी. एन. सिंह, पार्षद शैलेन्द्र सिंह पप्पी, पार्षद राजेन्द्र सूर्यवंशी, पार्षद रूपसिंह, भुनेश्वर राज, मुन्ना साहू, अशोक लोध, विजय यादव, राजेश यादव, सीताराम चौहान, रथलाल चौहान, जीवन चौहान, शशी अग्रवाल, द्रोपती तिवारी, कुसुम द्विवेदी, अमित सिंह, बृजभूषण प्रसाद, लक्ष्मी महंत, संजय अग्रवाल (संजू), त्रिवेणी मिरी, सीमा उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य नागरिक तथा क्षेत्र के श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

              सैकड़ो लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण
              रूद्राभिषेक सपन्न होने के बाद परिसर में प्रसाद का भी वितरण किया गया। यहां उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद प्राप्त कर पुण्य के भागी बने।


                              Hot this week

                              KORBA : कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

                              अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देशशिविर के माध्यम...

                              रायपुर : खैरागढ़ के ईको कैंप छिंदारी में ‘बर्डवॉक’ बना आकर्षण का केंद्र

                              प्रकृति प्रेमियों को मिल रहा अनूठा अनुभव, बढ़ रही...

                              KORBA : छात्रों से दुर्व्यवहार व अनुशासनहीनता पर हुई कार्रवाई

                              छुरी बालक छात्रावास के दैनिक मजदूर को सेवा से...

                              Related Articles

                              Popular Categories