कोरबा: आग की चपेट में आई महिला… दिवाली की रात पूजा करते समय दीये से कपड़े में लगी आग, करीब 75 फीसदी झुलसा शरीर

              KORBA: कोरबा में दिवाली की रात आग की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय महिला गंभीर रुप से झुलस गई। जानकारी के मुताबिक पूजा करते समय महिला के कपड़ों में दीये से आग लग गई। देखते ही देखते महिला आग की चपेट में आ गई। हादसे में वह करीब 75 प्रतिशत जल गई है। महिला को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

              दरअसल, दिवाली की रात मुड़ापार क्षेत्र में रहने वाली एक 50 वर्षीय महिला लक्ष्मी बाई दिवाली की पूजा कर रही है। इसी दौरान लक्ष्मीबाई के कपड़े में आग लग गई और वो आग की लपटों से घिर गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

              महिला को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया है।

              महिला को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया है।

              वहीं चीख-पुकार मचने के बाद आस-पास के लोगों और पड़ोसियों ने जैसे-तैसे आग बुझाया और महिला को मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। महिला की स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मीबाई पति के साथ घर पर रहती है। उसके बच्चे शहर से बाहर रहते हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : धान की रोपाई में आधुनिकता का समावेश

                              पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन से किसानों को मिली बड़ी राहतरायपुर...

                              रायपुर : जशक्राफ्ट से छत्तीसगढ़ के बांस हस्तशिल्प को मिलेगी नई पहचान

                              आधुनिक प्रशिक्षण, डिजाइन नवाचार और बाजार से जुड़ाव के...

                              Related Articles

                              Popular Categories