CG: रायपुर में गद्दे की फैक्ट्री में भीषण आगज़नी… आग लगने की वजह अज्ञात, देर रात घंटों मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

              RAIPUR: रायपुर के मोवा स्थित एक गद्दे की फैक्ट्री में आग लग गई। गद्दों पर आग लगते ही लपटें फैक्ट्री में चारों तरफ फैल गई। आसपास मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। काफी देर की मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। ये पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

              पुलिस से मिली जानकारी के मुतबिक ये घटना प्रेम नगर में सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे की है। आसपास के लोगों ने फैक्ट्री से धुआं उठता देखा। फैक्ट्री में गद्दे, रुई और कपड़े जैसे ज्वलनशील समान होने की वजह से आग कुछ ही मिनटों में भड़क उठी। आसपास घर और कमर्शियल क्षेत्र होने से लोगों में हड़कंप मच गया।

              दूर तक दिखती रही लाग की लपटें।

              दूर तक दिखती रही लाग की लपटें।

              काफी मशक्कत के बाद बुझाई गई आग

              इस घटना में आग की लपटें दूर तक नजर आई। पहले पहुंची दमकल की गाड़ियों से आग कंट्रोल नहीं हो पाई तो मौके में कुछ अन्य गाड़ियों को भी बुलाया गया। देर रात तक फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के लिए जूझती दिखी।

              आग लगने की वजह और नुकसान का आंकलन नहीं

              इस मामले को लेकर पंडरी थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार ने बताया कि आग लगने की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। मौके पर पुलिस दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने में लगी रही। अब आगे की जांच में स्पष्ट हो पाएगा कि आग लगने की असल वजह क्या है। इसके अलावा फिलहाल आगजनी में नुकसान का भी आंकलन नही हो पाया है।

              गेट के अंदर धधकती रही आग।

              गेट के अंदर धधकती रही आग।

              गोलबाजार में 4 मंजिला दुकान में लगी थी आग

              दीपावली की रात गोलबाजार स्थित लक्ष्मी गिफ्ट शॉप में भीषण आग लग गई। ये आग पहली मंजिल से बढ़कर चौथी मंजिल तक पहुंच गई। फिर आग ने पूरे दुकान के अंदर के समान को जलाकर राख कर दिया। इस आगजनी की जांच गोलबाजार थाना पुलिस कर रही है। पटाखे की वजह से आग लगने की आशंका जताई गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

                              3 किलोवाट सोलर रूफटॉप प्लांट से मिली ऊर्जा आत्मनिर्भरतारायपुर...

                              रायपुर : खाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में प्रथम, 83.82 प्रतिशत उर्वरक का हुआ वितरण

                              कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की सतत मॉनिटरिंग और प्रभावी...

                              Related Articles

                              Popular Categories