Tuesday, February 3, 2026

            कोरबा: ट्रेन से कटकर महिला ने किया सुसाइड, कई टुकडे हुए… स्टेशन के पास घूम रही थी, गाड़ी के आते ही पटरी पर कूदी

            KORBA: कोरबा में एक महिला ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली है। वो काफी देर से सरगबुंदिया स्टेशन के पास घूम रही थी। इसके बाद जब स्टेशन के पास आ गई, तब महिला भी पटरी के किनारे आ गई और सामने आते ही पटरी पर कूद गई। जिससे उसके मौके पर ही मौत हो गई। कई टुकड़ों में उसका शव मिला है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

            इस बात की सूचना हसदेव एक्सप्रेस के चालक ने सरगबुंदिया स्टेशन मास्टर को दी थी। जिसके बाद RPF की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को भी सूचना दी गई थी। बाद में महिला की पहचान चिकनीपाली निवासी रामायण बाई (50) के रूप में हुई है।

            इसके बाद स्टेशन मास्टर ने बताया कि उसने महिला को स्टेशन के पास ही देखा था। वह काफी देर से स्टेशन के पास ही घूम रही थी। हसदेव के ड्राइवर ने महिला को पटरी से किनारे होने आवाज़ लगाई थी। मगर वह नहीं रुकी। घटना की सूचना परिजनों को भी दी गई थी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि महिला ने ये कदम क्यों उठाया है।


                          Hot this week

                          रायपुर : डस्टबिन से उद्योग तक-अंजना उरांव की आत्मनिर्भरता की उड़ान

                          रायपुर (एल. डी. मानिकपुरी): कभी-कभी जीवन की दिशा बदलने...

                          KORBA : पीएमएनएम का आयोजन आईटीआई  कोरबा में 09 फरवरी को

                          कोरबा (BCC NEWS 24): अप्रेटिसशिप योजनान्तर्गत प्राइम मिनिस्टिर नेशनल...

                          Related Articles

                          Popular Categories