कोरबा: नगरीय निर्वाचन के लिये मतदान करने श्रमिकों को मिलेगी छुट्टी

        • श्रमायुक्त ने मतदान दिवस पर अवकाश का आदेश किया जारी

        कोरबा (BCC NEWS 24): नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये मतदान करने श्रमिकों को मतदान दिवस 11 फरवरी को छुट्टी मिलेगी। सहायक श्रमायुक्त ने इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिये हैं। मतदान दिवस को कोरबा जिले के अंतर्गत आने वाले सभी कारखानों, संस्थाओं में कार्यरत् श्रमिकों और कर्मचारियों को मत डालने के लिये छुट्टी दी जायेगी। ऐसे कारखानें जहॉं सप्ताह में सातों दिन कार्य होता है वहॉं प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान के दिन दो-दो घण्टे का अवकाश घोषित किया गया है तथा जो कारखाने निरंतर संचालित हैं उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान की सुविधा दी जायेगी।



                Hot this week

                रायपुर : आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच

                राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य...

                Related Articles

                Popular Categories